बिहार विधानसभा-: आज प्रचार का आखिरी दिन,दिग्गज नेताओं की रैलियां,11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज, रविवार 9 नवंबर, शाम को खत्म हो जाएगा। इस चरण में मतदान 11 नवंबर को होगा। इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

 

चिराग पासवान का विपक्ष पर निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “इन लोगों को अब SIR जैसे मुद्दे दिख रहे हैं, जिसमें सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ने का काम करते हैं। यह विपक्ष की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।” उन्होंने आगे कहा, “जब भी चुनाव आता है, ये लोग झूठी कहानियां गढ़ते हैं। लोकसभा चुनाव के समय भी कहा गया था कि आरक्षण खत्म हो जाएगा, लेकिन अब सवा साल से ज़्यादा हो गया — किसी का आरक्षण छीना गया क्या? इस बार भी SIR के नाम पर लोगों को बेवजह डराया जा रहा है।”

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Update: विजय कुमार सिन्हा का लालू यादव पर हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद क्यों नहीं बदलता? एक ही सजायाफ्ता व्यक्ति वर्षो से अध्यक्ष बने हुए हैं — क्या उसे बदलने की ज़रूरत नहीं है?” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग तवे की रोटी तक नहीं बदल सकते, उनसे बिहार को मुक्त करने की ज़रूरत है। जब तक लालू यादव और तेजस्वी यादव जैसे लोग राजनीति में रहेंगे, तब तक बाहरी निवेशक बिहार में नहीं आएंगे और राज्य के नौजवानों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाएंगे।”

और पढ़े  Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए...

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन वर्चुअल तरीके से किया, लेकिन इस बार बिहार की जनता उन्हें एक्चुअल विदा करके भेज देगी।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यहां की महिलाओं ने भरोसा जताया है। बदलाव यह है कि महागठबंधन के कट्टा राज और जंगलराज को बिहार की महिलाओं ने पूरी तरह नकार दिया है।”


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love