पूर्व सांसद दानिश अली को मिली धमकी: ‘अमरोहा आए तो रमेश बिधूड़ी वाला हाल करेंगे, तुम समाज के खिलाफ कर रहे हो काम’

Spread the love

पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली और कांग्रेस नेता सचिन चौधरी के बीच शुरू हुई तकरार थमने का नाम नहीं रह रही है। बृहस्पतिवार को भी फेसबुक पर कुलदीप पोसवाल नाम के व्यक्ति ने अपनी आईडी से उन्हें धमकी दी है। साथ ही रमेश बिधूड़ी का हवाला देते हुए अमरोहा में नहीं आने की नसीहत दी है।

इस मामले में पूर्व सांसद दानिश अली के करीबी कांग्रेस नेता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस धमकी के दोनों मामले में जांच कर रही है। कांग्रेस नेता सचिन चौधरी व पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के बीच चल रही जुबानी तकरार के चलते उनके समर्थकर भी सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं।

उनके बीच खूब जुबानी नोकझोंक हो रही है। बुधवार को फेसबुक पर दिल्ली निवासी अभिषेक पांडे के धमकी भरे कमेंट के बाद बृहस्पतिवार को भी इस मामले में नया मोड़ आ गया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुलदीप पोसवाल नाम की फेसबुक आईडी से भी पूर्व सांसद दानिश अली को चेतावनी देते हुए लिखा है कि वह हमारे समाज के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। जिसे वह बंद कर दें।

वरना जो हाल रमेश बिधूड़ी ने किया था उससे भी बुरा हाल हमारा समाज कर देगा। उनकी दुश्मनी रमेश विधूड़ी से तो उन्हीं से रखें। वरना अमरोहा में इंट्र्री भी नहीं होने दी जाएगी। नहीं माने तो अमरोहा आकर देख लें, दाल-आटा के भाव का पता चल जाएगा।

लगातार दूसरे दिन मिली धमकी के बाद फिर से शमीम अय्यूब ने इसकी शिकायत अमरोहा पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल टीम दोनों मामलों की जांच कर रही है।

और पढ़े  आजम पर शिकंजा:- सरकारी धन का दुरुपयोग, ब्लैक मनी, फर्जी दानदाता, डमी ट्रस्टी, ये प्रमाण बने कार्रवाई की वजह

इस मामले में पूर्व सांसद दानिश अली ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love