देहरादून: प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मचारियों में उबाल, 10 नवंबर से जाएंगे हड़ताल पर

 

उपनल संयुक्त मोर्चा ने नियमित न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए 10 नवंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा, आंदोलन को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिला है।

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री के मुताबिक प्रदेश के उपनल कर्मचारी वर्षों से बहुत कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 और सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था, इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ नहीं किया गया। इससे उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 हजार कर्मचारियों में नाराजगी है।

उन्होंने कहा, उपनल कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का समर्थन मिला है। कर्मचारी संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कंसल ने बताया कि संगठन ने बैठक कर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज नेगी, अनिल जुयाल, दिनेश कुमार, ताजवीर नेगी, भूपेंद्र सिंह गुसाई, प्रेम सिंह रावत, सूरज पाल, विकास कुमार, राजेश रावत, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड से राज्यसभा में पहली बार BJP के एससी सांसद बने दिनेश
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…