कार वाले बकरी चोर: कार से आए, 9 बकरियां भरकर ले गए, CCTV में कैद हुई घटना

Spread the love

रियाणा के हथीन स्थित रीण्डका रोड फिरनी पर स्थित घर से रात के समय स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों ने नौ बकरियां चुरा ली और फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि को डेढ़ बजे के लगभग स्विफ्ट कार में अज्ञात चोर आए। जावेद के घर से सात एवं इमरत के घर से दो बकरियां चोरी कर ली।

चोरी का पता रविवार सुबह को चला। बकरी मालिकों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो पता चला कि घटना के समय स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में है। इससे पूर्व इसी वाहन के माध्यम से किशन की भी पांच बकरियां 25 अक्तूबर को चोरी कर ली गईं। चोरी की घटनाओं की सूचना सिटी पुलिस चौकी को दी गई।
सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का एवं संबंधित वाहन का पता किया जा रहा है। समाजसेवी नकुल राघव ने भी संबंधित पीड़ितों के घरों पर जाकर जांच की। भाजपा हथीन मण्डल के महामंत्री सुधीर कुमार आर्य ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

Spread the love
और पढ़े  ऑनलाइन गेम की लत ने बीकॉम छात्र को बनाया हथियारों का डिलीवरी बॉय, विदेशी हैंडलर के इशारे पर करता था काम
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love