प्रेमिका की मिली अर्द्धनग्न लाश..तख्त के नीचे छिपाया, फिर किया ये घिनौना काम, लिव इन पार्टनर के कत्ल की कहानी

Spread the love

 

त्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लिव इन में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 

जानकारी के अनुसार, कानपुर के रायपुरवा थाना इलाके के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति से प्रेमी संग रह रही महिला की प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपा दिया। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर भाग निकला। 

 

शनिवार सुबह बदबू आने पर पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर घर की तलाशी ली। तख्त के नीचे चादर से छिपाया गया महिला का अर्द्धनग्न शव मिला। शक्कर मिल खलवा निवासी आशादेवी की बेटी भारती गौतम (35) आठ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी रोहित उर्फ दिलीप कुमार उर्फ वाहिद के साथ चली गई थी।

भारती के मौसरे भाई सोनू ने बताया कि सात माह पहले आशादेवी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद भारती, रोहित के साथ अपने घर में रहने लगी। पड़ोसी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर को तड़के रोहित को घर के बाहर बैठे देखा था। इसके बाद से घर पर ताला लटक रहा है। शनिवार सुबह भारती के घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

और पढ़े  राममंदिर चंदा चोरी: सेवानिवृत्त इंजीनियर ने डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशन का आरोप लगाया, ठेकेदार ने किया खंडन

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो कमरे में तख्त के नीचे चादर से ढका भारती का शव मिला। डीसीपी ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।

 

दोनों में आए दिन विवाद होने की जानकारी मिली है। मौके से वाहिद नाम का एक आधार कार्ड मिला है। जांच की जा रही है कि क्या रोहित ही वाहिद है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
Girlfriend murdered in Kanpur half-naked body found and Body hidden under a bed
रोहित का वाहिद होना तो नहीं बना झगड़े की वजह
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में हुए भारती हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को कमरे से वाहिद के नाम का एक आधार कार्ड पड़ा मिला जबकि मोहल्ले के लोगों को आरोपी प्रेमी की पहचान रोहित या दिलीप कुमार से ही है। ऐसे में चर्चा है कि रोहित का वाहिद होना ही तो दोनों के बीच झगड़े की जड़ नहीं…।
वहीं, कुछ लोगों ने भारती के परिजनों को इसकी पहले से जानकारी की बात कही है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का असली नाम वाहिद है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
Girlfriend murdered in Kanpur half-naked body found and Body hidden under a bed
नहीं थे बच्चे, रोज होता था झगड़ा
भारती और रोहित के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दोनों के बच्चे नहीं थे। बुधवार भोर जब वह घर के बाहर बैठा था तो पड़ोसी विकास ने उससे कारण पूछा। पड़ोसी के अनुसार, उसने नींद न आने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद से उनके घर पर ताला लटका नजर आया।
और पढ़े  लखनऊ कोचिंग अग्निकांड- CM योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, चार अफसरों को किया सस्पेंड, 4 गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच
भारती के मौसेरे भाई सोनू ने बताया कि आशा देवी की पांच बेटियां थीं। बड़ी निशा लखनऊ में रहती हैं। फिर ऊषा, नीतू, ममता और भारती हैं। भारती को मिलाकर अब चारों की मौत हो चुकी है। वहीं, देर शाम सोनू ने भारती के शव को पोस्टमार्टम के बाद नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफन करवा दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावे के मामले में एफआईआर संख्या 0090/2026 25 जून को दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love