अयोध्या- विश्व की सबसे छोटी कद की महिला ने किए भगवान राम के दर्शन

 

 महाराष्ट्र के नागपुर की 32 वर्षीय ज्योति किशन आमगे बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार अपने आयु वर्ग में विश्व की सबसे छोटी कद की महिला हैं। दर्शन के बाद ज्योति ने मंदिर व दर्शन व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री रामलला के दर्शन से अभिभूत ज्योति ने बताया कि वह एकटक बाल स्वरूप को देखती रहीं। वह फिर अयोध्या आएंगी।। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े चिकित्सक डॉ़ चंद्रगोपाल पांडेय ने बताया कि ज्योति की जन्मतिथि 16 दिसंबर 1993 और कद 62.8 सेंटीमीटर (2 फीट 0.7 इंच) है। गूगल पर सर्च करने पर ज्योति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला के रूप में दर्ज है। उन्हें पैदल चलने में दिक्कत है। वह सहयोगी (मैनेजर) भोला राम के गोद में दर्शन करने गईं। ज्योति के साथ माता, पिता, भाई, बहन, जीजा थे।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…