बीत गए 52 घंटे, धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की जांच जारी, बड़ी गड़बड़ की आशंका, किसानों में बढ़ी चिंता

Spread the love

 

नपद बिजनौर की धामपुर चीनी मिल में पिछले 52 घंटों से आयकर विभाग की ओर से जीएसटी और टैक्स चोरी के मामले को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है। लेकिन जांच अभी कहां तक पहुंची और विभाग के अधिकारियों ने क्या पाया। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने 29 अक्तूबर से धामपुर चीनी मिल में अपना डेरा जमा रखा है। शिफ्ट वाइज जांच में लगे हुए हैं।

Income Tax Probe Continues for Over 52 Hours at Dhampur Sugar Mill in Bijnor; Farmers Concerned

 

वाउचरों के मामलों में अधिकारियों से की जा रही है पूछताछ
आयकर विभाग की जांच के चलते धामपुर चीनी मिल के 6 नवंबर से शुरू होने वाले पैराई सत्र का कार्य भी बाधित होता नजर आ रहा है। क्योंकि चीनी मिल के सभी अधिकारी आयकर विभाग की निगरानी में हैं।

सभी मिल अधिकारियों के फोन आयकर विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले रखें है और सभी के फोन स्विच ऑफ हैं। 29 अक्टूबर सवेरे 6:00 बजे से आयकर विभाग की ओर से धामपुर चीनी मिल में जांच की जा रही है।

बताया गया कि बड़े पैमाने पर आईटी विभाग, शुगर, डिस्टलरी, केमिकल, पावर आदि प्लांटों के अकाउंटस से संबंधित अभिलेखों को जब्त कर रखा है। डिजिटल डेटा हासिल कर गहनता से जांच की जा रही है।

बताया गया कि अब विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित वाउचरों के संबंध में  चीनी मिल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। नतीजा कहां तक पहुंचा। अभी इस बात का पता नहीं लग पा रहा है।

 

किसानों में पनपने लगा असंतोष
उधर आयकर विभाग की इस कार्रवाई से किसानों असंतोष पनपने लगा है। किसानों का कहना है कि आयकर की इस कार्रवाई से  कार्य भी प्रभावित होने लगा है । किसान चौधरी राजेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह,  कृपाल सिंह, भारत भूषण,  हिरदेश कुमार आदि का कहना है कि धामपुर चीनी मिल का पैराई सत्र 6 नवंबर से चालू होने के लिए जा रहा है।  मिल्की ओर से तैयारी तेजी के साथ की जा रही थी।

और पढ़े  अयोध्या- राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गुरु वसिष्ठ गुरुकुल के छात्रों का डंका

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। किसानों को उम्मीद थी कि चीनी मिल के समय से चालू हो जाने पर वे अपने परिवार के लोगों के लिए जरूरतमंद गर्म कपड़ों की खरीदारी कराएंगे। खाली हुए खेतों में गेहूं की फसल को समय से होने का प्रयास करेंगे।

अब आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच से ऐसा लग रहा है कि धामपुर चीनी मिल 6 नवंबर को अपने निर्धारित समय पर चल पाएगी या नहीं। इस बात को लेकर संशय बना हुआ है। किसानों को गन्ने की बुवाई के लिए मिल से नवीनप्रजाति का बीज भी नहीं मिल पा रहा है।  जिससे बुवाई का कार्य बाधित हो गया है।

Income Tax Probe Continues for Over 52 Hours at Dhampur Sugar Mill in Bijnor; Farmers Concerned

जरूर कहीं ना कहीं बड़ी गड़बड़ है -सूत्र
सूत्रों का कहना है कि धामपुर चीनी मिल की ओर से कहीं ना कहीं टैक्स चोरी के मामले में जरूर कोई भारी गड़बड़ है, जिसकी वजह से आयकर विभाग के अधिकारियों को इतनी लंबी जांच करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे कहीं ना कहीं सोची समझी षड्यंत्र के तहत राजनीति है।

Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love