अवध आसाम एक्सप्रेस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव पीड़ा पर उत्तर रेलवे की तत्पर कार्रवाई

 

लखनऊ स्टेशन पर महिला ने सुरक्षित रूप से जुड़वाँ बच्चों को दिया जन्म

 दिनांक 30.10.2025 को गाड़ी संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस में एक परिवार लालगढ़ से समस्तीपुर की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान ट्रेन के लखनऊ स्टेशन पहुंचने से पहले महिला यात्री श्रीमती हीरा देवी पत्नी श्री छोटू, निवासी समस्तीपुर को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।महिला के परिजनों द्वारा इस संबंध में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के समय आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की।

अवध आसाम एक्सप्रेस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव पीड़ा पर उत्तर रेलवे की तत्पर कार्रवाई
महिला यात्री को स्टेशन पर सुरक्षित उतारकर महिला आरपीएफ कर्मियों, उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय, तथा एमर्जेंसी मेडिकल रूम की चिकित्सक टीम द्वारा तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा को भी तत्काल बुलाया गया। किंतु एम्बुलेंस पहुंचने से पूर्व ही चिकित्सक दल द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराते हुए दो जुड़वाँ शिशुओं (एक बालक एवं एक बालिका) को जन्म दिलाया गया।प्रसव उपरांत जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला ने स्वयं अस्पताल जाने से इंकार किया और रेलवे द्वारा प्रदान की गई तत्काल चिकित्सीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
महिला एवं उनके परिजन रेलवे के इस त्वरित एवं संवेदनशील सहयोग से अत्यंत प्रसन्न हैं। तत्पश्चात उनका परिवार ग्वालियर – बरौनी एक्सप्रेस द्वारा अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गया।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति तत्परता का यह उदाहरण मंडल की संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।

और पढ़े  काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था, महावत का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
  • Related Posts

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…

    अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

    राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था…