Accident:- दर्दनाक हादसा..तेज रफ्तार कार ने लड़की को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझ रही

Spread the love

रोवर होटल के पास 23 अक्तूबर को हुए एक दर्दनाक हादसे ने आशा सिंह और उनके तीन बच्चों के छोटे से संसार को तहस-नहस कर दिया। हादसे में उनकी 19 साल की बेटी प्रज्ञा सिंह गंभीर रूप से घायल है, जो अभी तक कोमा में है। उसकी जिंदगी की आस में मां आईसीयू के बाहर बैठी हैं।

देहरादून कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही प्रज्ञा घटना वाली शाम दिल्ली से लौट रही थी जो सरोवर होटल के सामने हादसे का शिकार हुई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि यह हिट एंड रन का केस है। हादसा शाम चार से 4:20 बजे के बीच हुआ।

प्रज्ञा बस से उतरकर पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। दूसरी ओर मां आशा सिंह ने बताया कि उनके पति नहीं हैं। वह अकेले तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही हैं।

हादसे ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा का 13 साल का सबसे छोटा भाई सदमे में है। घर में अकेला है, जबकि वह अपना सारा समय बेटी के पास अस्पताल और पुलिस थानों के चक्कर काटने में बिता रही हैं।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- जल संस्थान शिविर में बवाल: पूर्व बीडीसी सदस्य पर हमला करने के आरोप में वर्तमान बीडीसी पर FIR
  • Related Posts

    देहरादून- ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल व रेस्त्रां मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ऑफ सीजन में कम बिजली खर्च करने…


    Spread the love

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love