हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने को लेकर भिड़ीं 3 महिलाएं, चले लात-घूंसे..

Spread the love

 

 

रकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने के लिए तीन महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को चिह्नित किया और चौकी लाने बाद पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। वहीं तीनों महिलाओं ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घंटाघर घाट पर तीन महिलाएं यात्रियों से टीका लगाने के लिए आपस में झगड़ रही हैं। तीनों के बीच मारपीट हो रही है। इसके कुछ देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को चौकी पर लाया गया। पुलिस ने तीनों को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तीनों महिलाओं का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत उनका चालान कर दिया गया है। धार्मिक स्थल पर इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  बागेश्वर- सरयू नदी में 7 साल का बच्चा बहा, विधायक सुरेश गढ़िया मौके पर पहुंचे, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तलाश में जुटा
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love