गुजरात के पर्यटक रेस्टोरेंट का 10,900 रुपये बिल दिए बिना भागे, होटल मालिक ने पीछा कर पकड़ा

 

राजस्थान के माउंट आबू के पास सियावा स्थित एक रेस्टोरेंट में गुजरात से आए पांच पर्यटकों ने खाना खाकर बिना बिल चुकाए भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक जाम में फंस जाने के कारण पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। होटल मालिक की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के चलते पूरा मामला सुलझ गया।

गुजरात के पर्यटक रेस्टोरेंट का 10,900 रुपये बिल दिए बिना भागे, होटल मालिक ने पीछा कर पकड़ा
रेस्टोरेंट में किया जमकर भोजन, फिर बिल चुकाए बिना भागे
जानकारी के अनुसार, पांच पर्यटक जिनमें एक महिला भी शामिल थी, सियावा के हैप्पी डे होटल में पहुंचे और वहां कई व्यंजन ऑर्डर कर जमकर भोजन किया। जब 10,900 रुपये का बिल चुकाने का समय आया, तो सभी ने ‘रेस्टरूम ब्रेक’ का बहाना बनाकर एक-एक करके रेस्टोरेंट से बाहर निकलना शुरू किया। बाहर पहुंचते ही वे अपनी कार में बैठ गए और होटल से भागने की कोशिश की।
ट्रैफिक में फंसे पकड़े गए आरोपी
होटल मालिक और वेटर ने जब देखा कि ग्राहक बिना भुगतान किए जा रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत पीछा किया। सीसीटीवी फुटेज में कार को गुजरात-राजस्थान सीमा की ओर बढ़ते हुए देखा गया। मालिक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पर्यटकों की कार अंबाजी के पास ट्रैफिक जाम में फंस गई, जहां पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया।
पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर निपटाया विवाद
गिरफ्तारी के बाद पर्यटकों ने अपने एक दोस्त को फोन कर पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद होटल मालिक को पूरा भुगतान कर दिया गया। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया, हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…