बिहार: कटिहार के रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन पर दिखाई धौंस, थाना प्रभारी निलंबित

Spread the love

 

टिहार जिले के बारसोई में एक रेस्टोरेंट के अंदर पुलिस अधिकारी और एक भाई-बहन के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना शुक्रवार, 24 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब दोनों खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे।

 

जानकारी के मुताबिक, चुनाव के मद्देनजर जांच अभियान के दौरान बारसोई थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल अपनी टीम के साथ इलाके के होटलों और रेस्टोरेंट्स की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान वे बीआर-11 रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां एक युवक और युवती से पूछताछ करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर पहले सामान्य पूछताछ कर रहे थे, लेकिन बात आगे बढ़ते ही लहजा तीखा हो गया और उन्होंने ऊंची आवाज में धौंस दिखाना शुरू कर दिया।

 

रेस्टोरेंट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंस्पेक्टर का रवैया काफी आक्रामक था, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस अधिकारी के व्यवहार पर सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

वहीं, मामले पर बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी करीब रात 8 बजे टीम के साथ चेकिंग के लिए निकले थे। सूचना मिली थी कि बीआर-11 रेस्टोरेंट में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जांच के दौरान नाम-पता पूछने पर बात बहस में बदल गई। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, वार्ड में सो रहे थे बंदी, अचानक पहुंची पुलिस लेने लगी तलाशी
  • Related Posts

    बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन…


    Spread the love

    Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात में बज रहे बाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना…


    Spread the love