रुद्रपुर- शिक्षिका की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, 14 साल से साथ रह रहे केयरटेकर से पूछताछ, लगा ये आरोप

 

 

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से अल्मोड़ा और हाल कौशल्या फेस दो निवासी 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि वह अकेली थी और उसके साथ यूपी निवासी विवाहित अजय मिश्रा 14-15 साल से केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर होटल चलाता है। मंगलवार सुबह सुषमा पंत घर पर ही थी, जबकि अजय मिश्रा सुबह सवा सात बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर होटल चला गया। इस दौरान सुषमा ने घर के बाहर से गुलाब के फूल पूजा पाठ के लिए तोड़े। दोपहर में जब अजय मिश्रा घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो सुषमा की जली लाश देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद में सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अजय मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि उसकी जलाकर हत्या की है या आत्महत्या है।
और पढ़े  चारधाम यात्रा: गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन
  • Related Posts

    नई टिहरी: धारकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर किया घायल, मनरेगा के कार्य के लिए थे जा रहे

    चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोगी के  धारकोट गांव में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें…

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, कारागार में बंद महिला के पति पर केस दर्ज

    हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है। पहले फोन कर जेल में बंद महिला…