अयोध्या में जोरों पर तैयारियां, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा नजदीक आते ही तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वह मुख्य मंदिर सहित परिसर के अन्य मंदिरों के ध्वजारोहण कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

तैयारियां शुरू

प्रभारी मंत्री ने बताया कि अयोध्या की 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी तेजी से चल रही है। पंचकोसी परिक्रमा पथ का चौड़ीकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि 14 कोसी परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य जारी है, जिसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अयोध्या अनादि काल से तीर्थ स्थल के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार अयोध्या के वैभव और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

और पढ़े  बीयर गिरने पर पीट-पीटकर मार डाला: दोस्तों संग पार्टी करने गया था दलजीत, माफी मांगता रहा पर नहीं पसीजा दिल
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…