सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने का संतों ने किया समर्थन….

Spread the love

योगी सरकार द्वारा सुल्तानपुर जनपद का नाम बदलकर कुश भवन पुर रखने के प्रस्ताव का अयोध्या के संतों ने समर्थन किया है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि फैसले का स्वागत है जितने भी जिले हैं,जितने भी प्रांत हैं जिनमें मुगल काल में गड़बड़ियां हुईं हैं उन सभी प्रांतों,जिलों के नाम बदल देना चाहिये यदि सुल्तानपुर का नाम कुश भवनपुर रखा जाता है तो बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लव और कुश भगवान श्रीराम के पुत्र थे और कुश के नाम से जिले का रखने से यह सम्बन्ध सीधे भगवान राम से और सनातन धर्म से जुड़ेगा।जिस भगवान ने आकर धर्म की स्थापना की और अधर्मियों का नाश किया है उनसे जुड़ेगा।सुल्ताना एक डाकू था उसी के नाम से सुल्ताना-सुल्ताना कहते -कहते जिले का नाम सुल्तानपुर पड़ गया और अब इसे बदल कर कुश भवानी पुर या कुश भवन पुर रखा जा रहा है तो यह सनातन से जुड़ेगा यह बहुत अच्छा है सब लोग इसको मानेंगे। यह बहुत जरुरी भी है हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।सरकार अयोध्या परिक्षेत्र को पूरी तरह से राममय करने में जुटी है हलाँकि अयोध्या प्राचीन काल से राम मय रही है लेकिन जिस तरह से इस सरकार में अयोध्या के लिये जो काम किया जा रहा है वह इससे पहले कभी नहीं हुआ। अयोध्या की सांस्कृतिक परिधि जो कि 84 कोस की मानी जाती है उसका पूरि तरह से विकास हो रहा है यह बहुत ही अच्छी बात है। वहीं तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी कहते हैं कि अयोध्या के आसपास का यह जो 84 कोस का क्षेत्र हैवह कहीं न कहीं भगवान की लीलाओं से या उनके परिवार की लीलाओं से जुड़ा हुआ है ।एक सीधा सम्बन्ध हम लोगों का भगवान राम से है तो यह जो सांस्कृतिक धरती है या जो सांस्कृतिक जोन है उसके विभिन्न नामों को हम उजागर करते हैं तो कहीं न कहीं हम अपने रिश्तों की डोर को मजबूत करते हैं,उस संस्कृति को पुन: अंगीकार करते हैं।एक संत सत्ता में हैं जाहिर सी बात है का वह इन सब चीजों के प्रति जागरुक हैं संवेदनशील हैं इसलिये वह यह कदम उठा रहे हैं उनके इस कदम का बहुत बहुत स्वागत करना चाहिये। सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे भारत को राममय होने की बात है बिना राम की शरण मेंगये कहाँ किसी का कल्याण सम्भव होगा। नाम बदलने के साथ साथ सबके ह्दयों राम कैसेआयें वर्तमान सरकार इसकेलिये प्रयास कर रही है इसके उसे साधुवाद है।

और पढ़े  Result: 18 मार्च से शुरू होगा UP बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *