News: जज के घर पर हुआ हमला, जान से मारने की धमकी, पुलिस के हाथ खाली

Spread the love

 

ध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार तड़के कुछ लोगों ने जज को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही उनके आवास पर पथराव भी किया। जिससे जज के परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर हमला
जानकारी के मुताबिक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया। इसके बाद उनको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर भालूमाड़ा में रात करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा ने भालूमाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उनका परिवार अपने सरकारी आवास पर सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

 

आंगन में किया पथराव, फिर भागे
अपनी शिकायत में जज ने यह भी कहा कि आंगन में पथराव करने से पहले गेट पर लगे लैंप और लोहे के उपकरणों सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट घर से बाहर आए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), 296 (अश्लील कृत्य और गाने), 324 (शरारत), 331(6), जो घर में अतिक्रमण या सेंधमारी से संबंधित है, 333 (चोट पहुंचाने की तैयारी के साथ घर में अतिक्रमण), 351(3) (मृत्यु की धमकी, गंभीर चोट पहुंचाना, या आग से संपत्ति नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार
न्यायाधीश अमनदीप सिंह के मुताबिक 24 अक्तूबर की रात लगभग 12:30 बजे की घटना है। वे अपने परिवार के साथ शासकीय आवास में सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने घर पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

और पढ़े  लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love