दर्दनाक हादसा:- गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी लगी आग, दंपती और बेटे की मौत, एक घायल

 

उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर पोखरी रोड पर खाई में गिरने से एक कार में आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा गंभीर घायल है।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे।

इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।

अरविंद त्रिपाठी देहरादून सिंचाई विभाग में ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वे दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके  मिलने आई थी। लेकिन लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

और पढ़े  उत्तराखंड से राज्यसभा में पहली बार BJP के एससी सांसद बने दिनेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…