नैनीताल : मल्लीताल के पास ओल्ड लंदन हाउस में लगी आग, रात ढाई बजे मची अफरातफरी, सवा घंटे बाद पाया काबू

मल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गई। रात ढाई बजे आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी जगह अगस्त में ही आग लगने से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटा हुआ है। 

 

बता दें कि नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस पर में बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अग्निशमन विभाग व प्रशासन आग लगने के कारण अब तक पता नहीं लगा पाए और ईधर उसी भवन के दूसरे किनारे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल में भयानक आग लग गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार ढाई बजे रात भवन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने से नुकसान व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़े  टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, बाल-बाल बचा चालक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…