अयोध्या : राम मंदिर के नींव में 44 लेयर भरे जाने का कार्य पूरा, 2 दिन में शुरू होगा रैप का निर्माण

राम मंदिर के नींव में 44 लेयर भरे जाने का कार्य पूरा, 2 दिन में शुरू होगा रैप का निर्माण
राम जन्मभूमि निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे राम मंदिर के नींव निर्माण के लिए इंजीनियरिंग फील्ड मटेरियल से 44 लेयर भरे जाने का कार्य पूरा हो गया है। जिसकी पुष्टि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की है। अब जल्द ही मंदिर के रैप निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।
राम मंदिर निर्माण समिति के दो दिवसीय बैठक में मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा करने मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। तो वही राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाधक्ष गोविंद देव गिरी इस बैठक में शामिल होंगे साथ ही संघ के प्रबंध कार्य समिति के सदस्य भैया जी जोशी के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण के लिए 400 फुट लंबे 300 फुट चौड़ा क्षेत्र में 40 फुट गहरे गड्ढे की खुदाई कर निकाले गए मलबे के बाद जमीन को ठोस बनाने के लिए इंजीनियरिंग फील्ड मैटेरियल से भरे जाने कार्य प्रारम्भ किया गया था। जिसमें लगभग 44 लेयर भरे जाने का तारीख किया जाना था जिसे निर्धारित समय सीमा के पूर्व की पूरा कर लिया गया है।
अयोध्या पहुंचे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने जानकारी दी है कि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे नींव भराई का कार्य पूरा हो चुका है और 2 दिन में रैप निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। जिसका कार्य पूरा होने के बाद पत्थरों का कार्य प्रारंभ होगा। और इस कार्य को लोग अपनी आंखों से देख सकेंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने व्यवस्था तैयार कर दी है।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय

    राम मंदिर परिसर में अब आंतरिक सूचनाओं के लीक होने पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है। मंदिर की व्यवस्था में बदलाव के साथ ट्रस्ट ने कर्मचारियों से लेकर…

    UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी

    पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों की जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद आयकर विभाग ने जुर्माने…