देहरादून:कांग्रेस नेता हरीश रावत- बिहार में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत, उम्मीदवारों को लेकर असमंजस जल्द होगा दूर

Spread the love

 

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हरीश रावत ने कहा कि बिहार में हमारा गठबंध बहुत मजबूत है। कुछ जगहों पर उम्मीदवारों को लेकर जो असमंजस है, उसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति के तहत कुछ जगहों पर गठबंधन के एक से ज़्यादा उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन वोट गठबंधन के गढ़ में ही जाएगा।

हरीश रावत कहते हैं, बिहार में हालात उतने खराब नहीं हैं, जितना एनडीए बता रहा है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हुआ। गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए।

 

जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची, अचानक एक वाहन ने सामने से कट मार दिया। चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से वह अन्य गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की, जिसमें उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर भारी ट्रैफिक और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी।

और पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में हरीश रावत के सकुशल होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया और उनकी कुशलता की कामना की।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love