श्रीलंका की PM आज हिंदू कॉलेज आएंगी, करेंगी लैब का उद्घाटन, यहां की छात्रा रही हैं अमरसूर्या

Spread the love

 

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उन्होंने वर्ष 1991 से लेकर 1994 तक हिंदू कॉलेज में छात्रा के तौर पर बीए ऑनर्स समाजशास्त्र की पढ़ाई की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार कॉलेज में आ रही है।

हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि यह कॉलेज के लिए बेहद गर्व की बात है कि उनके कॉलेज की पूर्व छात्रा बतौर प्रधानमंत्री कॉलेज में आ रही हैं। उनके स्वागत के लिए कॉलेज स्टाॅफ से लेकर छात्र उत्साहित है। वह दोपहर 12 बजे के करीब कॉलेज आएंगी। कॉलेज में उनका डेढ़ घंटे का कार्यक्रम है। कॉलेज की ओर से उनके सम्मान में समाजशास्त्र लैब को उनके नाम पर समर्पित किया गया है। इसका वह उद्घाटन करेंगी।

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कॉलेज में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उनको कॉलेज की नई सुविधाओं और कोर्सेज से रूबरू कराया जाएगा। वह उस कक्षा का भी दौरा करेंगी, जिसमें उन्होंने पढ़ाई की थी। यह पुरानी यादों को ताजा करने का प्रयास है।


Spread the love
और पढ़े  विशेष सत्र पर सरकार का बड़ा फैसला, क्या टल जाएगा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक?
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने लाखों मतदाताओं के लिए बड़ी राहत देने वाला स्पष्टीकरण जारी किया है। मुख्य निर्वाचन…


    Spread the love