दुर्गापुर केस: पुलिस ने दुर्गापुर केस में चौथा आरोपी को भी किया गिरफ्तार, पीड़िता के परिवार और जांच टीम से मिलेगा ओडिशा महिला आयोग

 

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इससे पहले कथित सामूहिक दुष्कर्म के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले रविवार को, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को एक स्थानीय अदालत ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

पूरा मामला?
बता दें कि, ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली छात्रा के साथ दुर्गापुर में कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। यह घटना शोभापुर के पास स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। छात्रा रात में अपने एक पुरुष मित्र के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर खाना खाने गई थी। इस दौरान कैंपस गेट के पास ही एक आरोपी ने उसे जबरन पीछे के सुनसान इलाके में खींच लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बाकी आरोपियों ने भी घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगी OSCW
इस बीच, ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सोवाना मोहंती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम सोमवार को दुर्गापुर का दौरा करेगी और पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगी। तीन सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल में पीड़िता के इलाज और मामले की चल रही जांच के बारे में पूछताछ करने के बाद ओडिशा सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगी।

राज्य सरकार को अपनी सिफारिश सौंपेगे- मोहंती
सोवाना मोहंती ने इस मामले में बताया कि, ‘हम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और उसके माता-पिता से मिलेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार से उसके इलाज, उसके मानसिक स्वास्थ्य और उचित जांच हो रही है या नहीं, इस बारे में पूछताछ करने के बाद हम अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपेंगे। यह तीन सदस्यीय टीम है। हम मामले की त्वरित सुनवाई और एक अन्य आरोपी, जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, के बारे में भी पूछताछ करेंगे।’ ओडिशा महिला आयोग की अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘ओडिशा के मुख्यमंत्री ने लड़की के पिता और प्रशासन से बात की है।’

और पढ़े  राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

कोई भी कानून से ऊपर नहीं- बिजियानी सिंह
ओडिशा राज्य महिला आयोग की वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी और सलाहकार, बिजियानी सिंह ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से भी मिल सकती है और मेडिकल छात्रा को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम उसके स्वास्थ्य और चल रही जांच के बारे में पूछताछ करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे उचित इलाज मिले। हम पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों से भी मिल सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि उसे न्याय मिले, और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…