रद्द हुआ अफगान विदेश मंत्री का आगरा दाैरा..आज ताजमहल भ्रमण का था कार्यक्रम, धरी रह गईं प्रशासन की तैयारियां

Spread the love

फगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दाैरा रद्द हो गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि उनके आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बाद फिर से किसी कार्यक्रम की अभी जानकारी नहीं आई है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आने वाले थे। अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा पर पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। सहारनपुर हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन ने अफगानी नेता के ताजमहल भ्रमण के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।
शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी थी। जिला प्रशासन के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी देवबंद से शिल्पग्राम पहुंचने वाले थे। सुबह 11 से 12 बजे तक ताजमहल भ्रमण करना था। आखिरी समय में रविवार को अफगान विदेश मंत्री का दाैरा रद्द हो गया।

Spread the love
और पढ़े  सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love