तांत्रिक क्रिया पर हंगामा: श्मशान में जलती चिता से खोपड़ी निकाल पकाए जा रहे थे चावल, 2 गिरफ्तार

 

मेरठ

खरखौदा क्षेत्र के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा के श्मशान घाट पर शुक्रवार रात्रि उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोग चिता से खोपड़ी निकालकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। बताया गया कि ये लोग खोपड़ी में चावल पका रहे थे। ग्रामीणों ने देखा तो तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक मुस्लिम और एक हिंदू समुदाय से है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव के दलित युवक गजेंद्र पुत्र वीरपाल की दिल्ली में हत्या हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार किया। देर रात जब कुछ युवक चिता की स्थिति देखने पहुंचे तो उन्होंने श्मशान घाट पर कुछ लोगों को चिता से छेड़छाड़ करते देखा।

शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे, मगर ग्रामीणों ने दो को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि तांत्रिक चिता से खोपड़ी निकालकर चावल बना रहे थे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

अब मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि तांत्रिक क्रिया करने वाले ही उनके बेटे की हत्या में शामिल हैं। मुंडाली पुलिस ने मौके से तांत्रिक क्रिया में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या से संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़े  UP: बलरामपुर के दुर्गा पंडाल के अंदर घुसी अनियंत्रित कार, भीड़ को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत-कई घायल
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…