बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा के इन करीबियों पर साजिश रचने का लगा आरोप, सभी 10 मुकदमों में बढ़े नाम

Spread the love

 

रेली में 26 सितंबर को हुए बवाल से संबंधित सभी 10 मुकदमों में डॉ. नफीस, नदीम, मुनीर इदरीशी, पार्षद अनीस, हिस्ट्रीशीटर नायाब उर्फ मुन्ना, अफजाल बेग, मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत का नाम बतौर साजिशकर्ता शामिल किया गया है। इनको षड्यंत्र रचने की धारा 61 का भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शहर को दंगे की आग में झोंकने के लिए मौलाना तौकीर के साथ मिलकर इन सबने साजिश रची थी। मौलाना का नाम पहले ही सभी 10 मुकदमों में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किया जा चुका है।

Maulana Tauqeer close associates Nafees, Nadeem, Munir and Anees are accused of plotting the bareilly violence

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने 26 सितंबर को पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग की थी। मौके से पेट्रोल से भरी बोतलें, तमंचे बरामद हुए थे। इस घटनाक्रम में 10 मुकदमे दर्ज हुए थे। कोतवाली में दर्ज पहले मुकदमे में मौलाना तौकीर को साजिशकर्ता बनाया गया है। अन्य नौ मामलों में भी मौलाना का नाम साजिशकर्ता के रूप में शामिल किया गया है।

 

इनके भी खुले नाम
इस प्रकरण में चक महमूद निवासी फेजल नबी, मोबीन कुरैशी, साजिद सकलैनी, कोतवाली किशोर बाजार निवासी सुभान उर्फ चूरन, डॉ. नफीस का दूसरा बेटा फरहान रजा खां व किला का मोईन खां का नाम सामने आया है। पुलिस ने मुकदमे में इनके नाम खोले हैं। अब इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Maulana Tauqeer close associates Nafees, Nadeem, Munir and Anees are accused of plotting the bareilly violence

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जेल गए आरोपियों का नाम सभी 10 मुकदमों में बतौर साजिशकर्ता शामिल किया गया है। बवाल के कुछ अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़े  जस्टिस वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

 

बवाल का एक और फुटेज जारी
शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल की हकीकत धीरे-धीरे उजागर हो रही है। शुक्रवार को एक सीसी फुटेज सामने आया। वीडियो में उपद्रवियों की भीड़ आकाश होटल के पास डीएवी कॉलेज रोड पर पुलिस पर हमला करते हुए बैरिकेडिंग को जबरन हटा रही है। दूसरी तरफ खड़ी पुलिस टीम लोगों से घर लौटने की अपील कर रही है। इस बीच भीड़ में मौजूद अराजक तत्व हाथों में पोस्टर लेकर भड़काऊ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। 

Maulana Tauqeer close associates Nafees, Nadeem, Munir and Anees are accused of plotting the bareilly violence
कुछ देर नारेबाजी करने के बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर धक्का-मुक्की की और बैरिकेडिंग पुलिस की ओर फेंक दी। भीड़ जबरन डीएवी कॉलेज की तरफ चली गई। घटना आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जो नए वीडियो और फुटेज मिल रहे हैं, पुलिस उनके आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love