UP: 16 घंटे बाद खुला अखिलेश का फेसबुक पेज, पहली पोस्ट में सपा मुखिया ने लिखी यह बात

Spread the love

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद एक्टिव हो गया है। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कहा कि इस तरह के हल्के काम वही कर सकते हैं।

दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सपा मुखिया का फेसबुक पेज बिना कोई कारण बताए बंद कर दिया गया था। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। लेकिन, मेटा की तरफ से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सपा नेताओं ने इसे जानबूझकर की गई हरकत करार दिया।
फेसबुक पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कथन को लिखकर उन्हें याद किया। इसमें  लिखा कि ‘सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।’ अखिलेश ने पेज बंद किए जाने से संबधित कोई बात नहीं साझा की।

सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में फेसबुक को ई-मेल भी किया गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। हालांकि जानकारों का कहना है कि कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने फेसबुक से शिकायत की होगी, तभी फेसबुक की ओर से इस तरह का एक्शन लिया जाता है।


Spread the love
और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love