Cough Syrup: श्रीसन मेडिकल्स के मालिक एस रंगनाथन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद छिंदवाड़ा लाएगी पुलिस

Spread the love

 

 

ध्य प्रदेश में जानलेवा ‘कोल्ड्रिफ’कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स (SRESAN MEDICALS) के मालिक एस रंगनाथन (RANGANATHAN) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के चेन्नई की श्री सन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक रंगनाथन पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अब पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा।
बता दें कि जानलेवा ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 20 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़ा अभी भी लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में तीन और मासूमों ने दम तोड़ दिया। अब हिरासत में लिए जाने के बाद रंगनाथन से इस पूरे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जहरीले कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छिंदवाड़ा में 17, पांढुर्ना में एक और बैतूल में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पांच बच्चे अब भी नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अब कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी के ऑनर को हिरासत में लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए दो टीम चेन्नई और काछीपुरम पहुंच गई थीं।

और पढ़े  जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

Spread the love
  • Related Posts

    जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।…


    Spread the love

    MP बजट 2026: मध्य प्रदेश का बजट आज,वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज पेश करेंगे मोहन सरकार का तीसरा पूर्ण बजट, क्या-क्या मिलेगी सौगात?

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे। यह बजट 4.70 लाख करोड़…


    Spread the love