Price Gold Silver: चांदी ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, कीमत 1.63 लाख के भी पार, जानें सर्राफा बाजार का हाल

 

 

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच चांदी की कीमत में तेज उछाल हुआ। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को चांदी की कीमत 6,000 रुपये की तेजी के साथ 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार चांदी में इतनी तेज उछाल आई है। 6 अक्तूबर को यह 7,400 रुपये चढ़कर 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने की कीमत रही स्थिर 

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर क्रमश: 1,26,600 रुपये और 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहा।

 

वैश्विक स्तर पर गिरे सोने के दाम

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,039.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 49.67 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

और पढ़े  मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22500 के पार, जानिए पूरा हाल
  • Related Posts

    CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई…

    राहुल पर भड़के नितिन नवीन: बोले- विदेशी ताकतों के साथ देश को अस्थिर करने की कोशिश, जनता जवाब देगी

    BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एलन मस्क के भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में देरी को लेकर दिए गए बयान पर राहुल गांधी के समर्थन को लेकर…