उत्तराखंड मौसम: आज बदलेगा मौसम, 8 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

त्तराखंड के आठ जिलों में आज तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। जबकि चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में आठ अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं।
और पढ़े  पीए पर ईडी छापे के बाद रावत का बयान-: 'कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में, पार्टी पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद'
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…