चमोली: कुत्ते को घुमाने घर के बाहर ले गई किशोरी, सैन्यकर्मी ने की छेड़खानी, पिता की तहरीर पर जांच शुरू

 

हसील क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी की ओर से किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा गया कि रविवार को दोपहर में उनकी बेटी पालतू कुत्ते घुमाने के लिए घर के बाहर ले गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनकी बेटी को बुलाया और कैंटीन का सामान दिखाने के बहाने अंदर ले गया और छेड़खानी की।

बेटी उसके चंगुल से किसी तरह भागकर घर पहुंची और मां को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सैन्य कर्मी है। सेना के जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि सेना के संज्ञान में यह बात आई है कि थराली में एक सैनिक से संबंधित आरोपों की घटना की रिपोर्ट की गई है।
मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। संबंधित एजेंसियों के समन्वय में विस्तृत जांच पहले ही प्रारंभ कर दी गई है। सेना किसी भी प्रकार के अनुशासनहीन आचारण के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति रखती है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड sir: डीएसई, पीएसई मॉड्यूल से जारी नोटिस पर 15 दिन का समय, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…