दिल्ली- नलों से पानी की जगह आ रहा सीवर का गंदा और बदबूदार पानी, दूषित जल पीकर बीमार हो रहे लोग

 

 

पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है, जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए बाजार से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यहां तक कि खाना पकाना, बर्तन धोना, स्नान करना और शौच जाने तक के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। दरअसल, लक्ष्मी नगर स्थित डी-ब्लॉक और मयूर विहार फेस-1 स्थित पॉकेट-2, में यह समस्या बीते कई महीनों से बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि उनके घरों में नलों से साफ पानी की जगह सीवर का गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उनका दावा है कि सीवर युक्त पानी पीकर क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है जिसकी वजह से वह बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा दूषित पानी के इस्तेमाल से जल जनित बीमारियों, जैसे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और त्वचा संबंधी एलर्जी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

उनका कहना है कि इलाके में जो पानी की पाइप लाइन लगी हुई है वह सीवर वाले पाइपलाइन के साथ मिली हुई है। ऐसे में पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से दोनों आपस में मिल जाते हैं, जिसकी वजह से घरों में सीवर वाला पानी आ रहा है।  लोगों ने बताया कि यह समस्या दशकों पुरानी है। इलाके में जो पाइपलाइन और सीवर डाले गए हैं, वह अव्यवस्थित और जर्जर हैं। इन्हें बदलने या मरम्मत करने की सख्त जरूरत है। वहीं, दूषित जल की आपूर्ति से लोगों को पीने और खाना पकाने तक के लिए मजबूरन महंगे पानी के जार या बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनके मासिक बजट पर भारी बोझ पड़ रहा है।

अगर क्षेत्र में गंदे पानी की समस्याएं आ रही है, तो उसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। -कौशलेश शर्मा, सहायक अभियंता, लक्ष्मी नगर।
पानी की लाइन बदलने की योजना चल रही है, जल्द ही पाइपलाइन बदल दी जाएगी। -अभय कुमार वर्मा, विधायक, लक्ष्मी नगर।

और पढ़े  अलर्ट दिल्ली ट्रैफिक: प्रदर्शन के मद्देनजर आज 30 से अधिक रास्तों पर असर, घर से निकलने से पहले जान लें हाल
  • Related Posts

    CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई…

    CJP प्रदर्शन 2.0: बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, सड़कों पर बिछाई कीलें, बैरिकेट्स लगाकर चेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ी कर दिया है। राजधानी की सीमाओं…