रेलवे का कोहरे और धुंध से पहले बड़ा फैसला, 16 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 3 माह यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Spread the love

 

त्तर भारत में हर वर्ष सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और धुंध के कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार पहले से ही बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को तीन महीने तक रद्द रखने का ऐलान किया है।

यह निर्णय आगामी एक दिसंबर 2025 से लागू होगा और मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। रेलवे का कहना है कि हर साल कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों लेट होती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बार ट्रेनों को निरस्त कर यात्रियों को पहले ही सूचित किया जा रहा है।

सूची में शामिल ट्रेनों में नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681-82) भी है, जो इस दौरान अंबाला तक ही संचालित होगी। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, ऋषिकेश और लालकुआं एक्सप्रेस समेत कुल 16 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना होगा। वहीं, स्थानीय यात्रियों को रोजाना की आवाजाही में दिक्कत आएगी।


Spread the love
और पढ़े  मनी लॉन्ड्रिंग तक: सांसद अविनाश रेड्डी के छह ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों के लेनदेन की जांच जारी
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love