लेह हिंसा- आज से लेह में खुल जाएंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, शाम छह बजे तक बसें भी चलेंगी

Spread the love

 

लेह हिंसा के एक हफ्ते बाद शहर में स्थिति करीब-करीब सामान्य हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज शुक्रवार से लेह में कक्षा आठ तक के स्कूलों को खोले जाने का फैसला किया है। सार्वजनिक परिवहन की बसें भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलाई जाएंगी। बाजार भी पूरा दिन खुलेंगे। हालात सामान्य होने से लोगों को राहत है, हालांकि इंटरनेट सेवा चालू किए जाने को लेकर फैसला आज शाम किया जाएगा।

वीरवार को पूरे दिन खुले बाजार
बीती 24 सितंबर को लेह में कर्फ्यू लगाया गया था। प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करते हुए हर रोज लगातार कुछ घंटे की ढील जा रही थी। शुरुआत में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, जैसे-राशन, सब्जियों और हार्डवेयर आदि की दुकानें। बीते बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक दुकानें खोली गईं। वीरवार को पूरे दिन बाजार खुले रहे। लोग अपनी जरूरत की खरीदारी करते नजर आए।

लेह में नहीं मनाया गया दशहरा
इस बीच इंटरनेट सेवाएं बंद होने से हालांकि ऑनलाइन काम करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बहुत से इलाकों में सिग्नल न आने की वजह से लोगों को बातचीत में भी समस्या हो रही थी। भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 163 लागू होने की वजह से पांच या अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर प्रतिबंध है। इसे देखते हुए और चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो जाने की वजह से लेह में दशहरा भी नहीं मनाया गया। यहां हर साल हिंदू महासभा की ओर से दशहरे पर पोलो ग्राउंड में रावण का पुतला फूंका जाता था और ग्राउंड के पीछे की तरफ स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की जाती थी।

और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी अमरनाथ यात्रा, गृहमंत्री शाह का पैगाम- किसी पर आंच नहीं आने देंगे

…तो दिवाली पूजन भी केवल घर-घर में होगा
लेह में अगर पाबंदियां लागू रहीं तो इसका असर दिवाली पूजन पर भी देखने को मिलेगा। हिंदू महासभा ट्रस्ट, लेह के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने फोन पर बताया कि हालात सामान्य रहते हैं तो ठीक, वरना दिवाली पूजन भी केवल घर-ही-घर में होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन: राजोरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने दिया जवाब, अलर्ट पर भारतीय सेना

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रही उथल-पुथल के बीच पुंछ जिले के मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार देर शाम संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना सामने…


    Spread the love

    अमरनाथ यात्रा- अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी अमरनाथ यात्रा, गृहमंत्री शाह का पैगाम- किसी पर आंच नहीं आने देंगे

    Spread the love

    Spread the love   अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। ड्रोन, सीसीटीवी और सर्विलांस सिस्टम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी…


    Spread the love