Post Views: 63
कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सुबह तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार ये सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं। हादसा पिंडारसी व घराडसी गांव के बीच में हुआ है।
मृतकों की पहचान चालक प्रवीण पुत्र स्वराज वासी बूबका, पवन पुत्र बालकिशन, राजेन्द्र पुत्र बालकिशन, उर्मिला पत्नी पवन और सुमन पत्नी सजंय के ताैर पर हुई। सभी के शव एलएनजेपी अस्पताल में रखे गए हैं।
हादसे में वंशिका (18) यमुनानगर, संतोष (45) पत्नी धर्मपाल वासी पपनावा, लीला देवी (52) पत्नी रिशिपाल निवासी पपनावा, ऋषि पाल (55) पुत्र कर्म सिंह निवासी पपनावा और प्रवीण (40) पुत्र जीता राम निवासी पपनावा घायल हैं और आनंद अस्पताल में दाखिल हैं।