उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार की टक्कर से 4 श्रमिकों की मौत, परिजनों का हंगामा

 

 

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शादीपुर गांव के पास, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बन रहा है। वहां कार की टक्कर से चार श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे हैं। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

एक्सप्रेसवे हादसे में ये हैं मृत श्रमिक
हादसे में मरने वाले चार श्रमिक बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जिनकी पहचान मुनेश (43, पुत्र राधेलाल निवासी राजाखेड़ा, रामकिशोर (41) निवासी झब्बाखेड़ा, लवकुश (40) निवासी झब्बाखेड़ा और सरवन (30) निवासी अकबरखेड़ा के रूप में हुई है।

चल रहा है इंटरचेंज का निर्माण कार्य
यह हादसा शादीपुर गांव के पास हुआ है, जहां गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण कार्य चल रहा है। कार की टक्कर से इन श्रमिकों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हंगामा कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

और पढ़े  अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई
  • Related Posts

    अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

          पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस…

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…