News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों का यौन शोषण, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

 

 

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाली युवती ने उन्नाव निवासी रजनू कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा कैसरबाग इलाके में रहने वाली युवती ने फूलबाग निवासी अनस रिजवान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि पीड़िता भी मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली है। आरोपी भी उनके ही गांव का है। कुछ दिन पहले आरोपी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। कुछ दिनों के बाद युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया।
युवती ने बुधवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कैसरबाग निवासी युवती का आरोप है कि उनके मोहल्ले में रहने वाले अनस ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया।

इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत की हद पार: नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, बिना कपड़ों के मिला शव, परिजनों के गंभीर आरोप
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love