School Closed: जिलाधिकारी का आदेश, 25 सितंबर को बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, जारी किया गया लेटर

Spread the love

 

थुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के मथुरा और वृंदावन आगमन को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कारणों से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु वृंदावन और मथुरा के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने आ रही हैं। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से भी आया फोर्स
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वाड और बम डिटेक्शन टीमों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। कड़ी सुरक्षा के लिए फिरोजाबाद, आगरा समेत अन्य जिलों से भी फोर्स आया है। आठ कंपनी पीएसी और चार हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं मंगलवार को दिल्ली के अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियों ने मथुरा में डेरा डाल लिया है। इधर, ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं और प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन होगा।

राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण
राष्ट्रपति दौरे पर सीएम योगी के आने की अटकलों पर विराम लग गया है। उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। वह सुबह वृंदावन के छटीकरा रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ स्वागत के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम स्थलों के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सीएम योगी के आने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

Spread the love
और पढ़े  कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं..., CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love