देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के लिए नियमावली में होगा संशोधन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Spread the love

 

राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के लिए नियमावली संशोधित होगी। जिससे सुपरवाइजर के 50% पदों पर इनकी पदोन्नति का रास्ता साफ हो सकेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। प्रदेश में 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

वर्तमान नियमावली में इनका सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति के लिए 40 प्रतिशत कोटा है। 10 प्रतिशत कोटा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए है। जबकि शेष 50 प्रतिशत पदों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरा जाता है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य के सभी 5120 मिनी आंगनबाड़ी, उच्चीकृत होकर आंगनबाड़ी केंद्र बन चुके हैं। इनके उच्चीकरण से मिनी आंगनबाड़ी के पद खत्म हो चुके हैं।
मंत्री के मुताबिक सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पदों पर हर साल पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुपरवाइजर के पदों पर 10 से 20 साल बाद पदोन्नति होती थी, इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे थे, लेकिन अब सरकार खाली पदों पर इनकी हर साल पदोन्नति करेगी।

Spread the love
और पढ़े  पीएम किसान सम्मान निधि- उत्तराखंड में 8 लाख किसानों के खातों में 163.14 करोड़ भेजे, वर्चुअल जुड़े CM धामी
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love