उत्तराखंड: CAG की रिपोर्ट- राजस्व अधिशेष की दिशा में प्रदेश ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

Spread the love

 

 

राजस्व अधिशेष की दिशा में उत्तराखंड में ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस बात का खुलासा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताज़ा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में उल्लेखनीय राजस्व अधिशेष दर्ज कर अपनी वित्तीय सुदृढ़ता का परिचय दिया है।

सीएजी रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

राजस्व अधिशेष: वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड ने ₹5,310 करोड़ का अधिशेष दर्ज किया।

वित्तीय प्रगति का संकेत: यह आंकड़ा राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है।

आर्थिक मजबूती का प्रतीक: एक समय “बिमारू” राज्य कहे जाने वाले उत्तराखण्ड ने अब सशक्त वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सकारात्मक आर्थिक बदलाव: पहले जहां वित्तीय अनुशासन एक चुनौती था, वहीं अब सतर्क प्रबंधन और पारदर्शी नीतियों के ज़रिए यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

 

सीएजी की रिपोर्ट में दर्ज यह उपलब्धि उत्तराखंड की सुशासन की नीतियों का परिणाम है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरणा लेकर राज्य को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में रखा गया एक मजबूत कदम है। सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन की नीति पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखण्ड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

और पढ़े  देहरादून : अग्निवीरों के लिए बनेगी स्पेशल सेल, 4 साल की सेवा के बाद रोजगार की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love