टिहरी: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा- देवप्रयाग में खाई में गिरा पानी का ट्रक, हिमाचल के चालक की मौत

 

 

देवप्रयाग के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के समीप पानी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्यों में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर लदा हुआ था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक शिव मूर्ति के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खाे बैठा और खाई में जा गिरा।
थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे ट्रक से चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान गगन सिंह(30) पुत्र भाग सिंह, निवासी बडियार भर गांव, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़े  मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…