अयोध्या: घिनौना धंधा- पुलिस अचानक गेस्ट हाउस पहुंची.., इस हाल में मिली 11 महिलाएं, देखकर सभी हो गए शर्मसार

 

 

योध्या में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज के खीर वाली गली के पास का है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर इसी क्षेत्र का निवासी गणेश कुमार वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहा था। इसके लिए बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को बुलाता था।
पहले इसका सत्यापन किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था। शुक्रवार की आधी रात सूचना पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।

पूछताछ में पता चला कि साल भर से यह अवैध धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाकर काला धंधा करवाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…