मनी लॉन्ड्रिंग- ईडी की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश शराब घोटाले के संबंध में 20 ठिकानों पर हुई छापेमारी

Spread the love

 

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार आंध्र प्रदेश के कथित ₹3,500 करोड़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देश के कई राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर में करीब 20 ठिकानों पर की गई।

ईडी के अनुसार, जांच उन कंपनियों और व्यक्तियों पर केंद्रित है जिन पर फर्जी और बढ़े हुए बिलों के जरिये कमीशन और अवैध भुगतान कराने का आरोप है।

 

जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई, उनमें एरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्री ज्वैलर्स एक्जिम्प, एनआर उद्योग एलएलपी, द इंडिया फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), वेंकटेश्वर पैकेजिंग, सुवर्णा दुर्गा बॉटल्स, राव साहेब बुरुगु महादेव ज्वैलर्स, उषोदय एंटरप्राइजेज और मोहन लाल ज्वैलर्स (चेन्नई) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती जांच के बाद हुई है, जिसमें शेल कंपनियों, बेनामी फर्मों और हवाला नेटवर्क के जरिए धन के लेन-देन का खुलासा हुआ था।


Spread the love
और पढ़े  सबरीमाला मामला: SC की अहम टिप्पणी- धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता के लिए जगह नहीं
  • Related Posts

    डिजिटल अरेस्ट पर एक्शन में सरकार: सिम कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पहचान होगी जरूरी, व्हॉट्सप लाएगा खास फीचर

    Spread the love

    Spread the loveदेश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा एक्शन प्लान पेश किया है। गृह मंत्रालय…


    Spread the love

    सबरीमाला मामला: SC की अहम टिप्पणी- धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता के लिए जगह नहीं

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सबरीमाला मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान बेहद अहम टिप्पणी की है। नौ जजों की संविधान पीठ ने स्पष्ट किया कि…


    Spread the love