ऋषिकेश : सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा के लिए फ्री पेट्रोल भरवाने के लिए लगी लंबी कतारें, कोविड के नियम भी तार-तार

Spread the love

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा 17 अगस्त यानी आज ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचेगी। भाजपा के जिला महामंत्री और यात्रा के संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि राज्यमंत्री बनने के बाद अजय भट्ट पहली बार उत्तराखंड आए हैं। वहीं, अजय भट्ट के ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आशीर्वाद यात्रा के लिए फ्री में पेट्रोल भरवाने के लेकर शहर के पेट्रोल पंपों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, इस दौरान कोविड के नियम भी तार-तार होते नजर आए।
एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ता अजय भट्ट के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाला। शहर के मुख्य चौराहों पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक अजय भट्ट के नारे लगाए। बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। शहर में जगह-जगह होने वाले स्वागत में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का नियम ही भूल गए। हालांकि पुलिस लगातार व्यवस्था बनाने की कोशिश करती नजर आई।
दरअसल, मोदी कैबिनेट में कुछ दिन पहले ही शामिल हुए नए मंत्री 19,567 किमी की जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए मंत्री व पदोन्नत हुए 39 मंत्री 212 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को शुरू होकर 21 अगस्त को खत्म होगी। सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों की यात्रा करेंगे।राज्य मंत्री 16 से क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। कैबिनेट मंत्री 20 से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। भाजपा की यह यात्रा तीन से दस दिन की होगी।

और पढ़े  पौड़ी: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *