ऋषिकेश- आश्रम के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर हुआ क्षतिग्रस्त

 

ऋषिकेश में रविवार को भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आस्था पथ किनारे एक आश्रम के शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं आवास विकास स्थित झूलेलाल के मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वीरभद्र रोड स्टेडिया गली नंबर 3 स्थित अजात आश्रम निवासी राजेंद्र गिरी ने बताया कि वह आस्था पथ किनारे शिव मंदिर में सुबह करीब साढ़े सात बजे ध्यान में मग्न थे। इस दौरान अचानक तेज आवाज आई। बिजली गिरने से मंदिर का शिकार क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि आकाशीय बिजली मंदिर और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंच पाई। उन्होंने उसे भगवान शिव का चमत्कार माना है।

वहीं दूसरी ओर आवास विकास स्थित झूलेलाल मंदिर के सदस्य पंकज चंदानी ने बताया कि सुबह मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी है और मंदिर को बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने भी इसे झूलेलाल महाराज की कृपा बताई है।

और पढ़े  पौड़ी में BJP को झटका: पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा, जल्द लेंगे अगला फैसला
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…