देहरादून- BJP के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व, पहली बार 5 महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

 

लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक आशा नौटियाल व डॉ.स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया है। वहीं, मनवीर चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया है। रुचि चौहान भट्ट नई महिला मोर्चा अध्यक्ष होंगी। 42 पदाधिकारियों में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, छह मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

 

ये है नई टीम
प्रदेश उपाध्यक्ष : 
अनिल गोयल, राजेंद्र बिष्ट, श्रीपाल राणा, आशा नौटियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश गिरी, डॉ.स्वराज विद्वान।

प्रदेश महामंत्री : दीप्ति रावत, कुंदर परिहार, तरूण बंसल।
प्रदेश मंत्री : सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, दीपिका बोहरा, नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा, गौरव पांडे।
मोर्चा अध्यक्ष : महिला मोर्चा की रूचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ.प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अनीस गौड़।

ये भी पदाधिकारी
प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक सचिन अग्रवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी व विकास तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु सगतानी, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल व लाल सिंह कोरंगा और प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को चुना गया है। 

और पढ़े  हरिद्वार- निहंग विवाद पर बोले CM धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

देखें पूरी सूची


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    हरिद्वार- निहंग विवाद पर बोले CM धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

    Spread the love

    Spread the loveहरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की संस्कृति है कि जो इस देवभूमि…


    Spread the love