दिल्ली के युवाओं को विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिये सीधा शासन और नीति-निर्माण का हिस्सा बनने का मौका मिला है। यह पहल न सिर्फ युवाओं को सरकारी कामकाज, ई-गवर्नेंस, वेस्ट मैनेजमेंट, हेल्थ, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों जैसे क्षेत्रों में अनुभव देगी, बल्कि दिल्ली के भविष्य की नई दिशा तय करेगी।
दिल्ली सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी शुरुआत की। पहली बार दिल्ली सरकार ने युवाओं को शासन और नीति-निर्माण से सीधे जोड़ा है।







