2025 एमी अवॉर्ड्स- 77वें एमी अवॉर्ड्स की घोषणा, जीन स्मार्ट और ब्रिट लोअर समेत ये कलाकार बने विजेता

Spread the love

 

टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 77वें एमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हो रहा है। ये पुरस्कार ड्रामा, कॉमेडी और सीमित या एंथोलॉजी सीरीज की 26 अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवॉर्ड समारोह को कॉमेडियन नैट बार्गेट्ज होस्ट कर रहे हैं। इस बार ‘सेवरेंस’ को 27 नॉमिनेशन मिले जबकि सुपरहिट ‘एडोलसेंस’ को 13 नॉमिनेशन मिले। विजेताओं में सेथ रोजेन, जीन स्मार्ट और कैथरीन लानासा शामिल हैं, जबकि ट्रामेल टिलमैन और ब्रिट लोअर ने सेवरेंस में अपने प्रदर्शन के लिए जीत हासिल की।

 

जीन स्मार्ट बनीं कॉमेडी सीरीज की बेस्ट एक्ट्रेस
समारोह में वेटरन एक्ट्रेस जीन स्मार्ट ने ‘हैक्स’ के लिए कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने ‘हैक्स’ के कलाकारों और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सेठ रोजेन ने ‘द स्टूडियो’ के लिए कॉमेडी सीरीज में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। जबकि लगातार दूसरे वर्ष सेवरेंस के लिए ब्रिट लोअर ने बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड हासिल किया।

 

कैथरीन लानासा को मिला अवॉर्ड
अभिनेत्री कैथरीन लानासा को ‘द पिट’ के लिए ड्रामा सीरीज बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस दौरान अभिनेत्री मंच पर भावुक नजर आईं। उन्होंने ट्रॉफी पकड़ते ही सबका आभार जताया।

ट्रैमेल टिलमैन ने रचा इतिहास
इसके अलावा ट्रैमेल टिलमैन ने 77वें एमी अवार्ड्स में इतिहास रच दिया। वह ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत (ब्लैक) व्यक्ति बन गए। उन्हें ‘सेवरेंस’ में मिलचिक की भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला। इस दौरान उन्होंने अपना ये अवॉर्ड अपनी दिवंगत मां को समर्पित करते हुए उन्हें अपनी पहली एक्टिंग कोच बताया।

और पढ़े  एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और PM मोदी की ड्रेस की तरफ किया इशारा

वहीं जेफ हिलर ने ‘समबडी समव्हेयर’ में जोएल की भूमिका के लिए कॉमेडी सीरीज के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

 

सबसे कम उम्र में एमी जीतने वाले एक्टर बने ओवेन कूपर
नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म ‘एडोलसेंस’ के लिए ओवेन कूपर एमी पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए। उन्होंने लिमिटेड सीरीज या फिल्म की कैटेगरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता। इस दौरान 15 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था, लेकिन अब मैं यहां हूं। जब मैंने थिएटर क्लासेज शुरू की थीं, तो मुझे यह पुरस्कार जीतने की उम्मीद नहीं थी।

 

एडोलसेंस’ और ‘द स्टूडियो’ बने बेस्ट सीरीज
‘द स्टूडियो’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड मिला। इसका निर्माण सेठ रोजन, इवान गोल्डबर्ग, पीटर ह्यूक, एलेक्स ग्रेगरी और फ्रिडा पेरेज ने किया है। वहीं ‘एडोलसेंस’ लिमिटेड या एंथोलॉजी कैटेगरी की बेस्ट सीरीज बनी।
स्टीफन ग्राहम और क्रिस्टिन मिलिओटी बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
स्टीफन ग्राहम ने ‘एडोलसेंस’ के लिए लिमिटेड सीरीज या फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। जबकि क्रिस्टिन मिलिओटी को ‘द पेंगुइन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

 

यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
बेस्ट ड्रामा सीरीज- द पिट
बेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरीज) – नूह वाइल (द पिट)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज- द स्टूडियो
बेस्ट लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज- एडोलसेंस
बेस्ट टॉक सीरीज- द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट
बेस्ट एक्टर (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज) – स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस)
बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज) – क्रिस्टिन मिलिओटी (द पेंगुइन)
आउटस्टैंडिंग रियलिटी कम्पटीशन- द ट्रेटर्स
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) – ब्रिट लोअर (सेवरेंस)
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) – जीन स्मार्ट (हैक्स)
बेस्ट एक्टर (कॉमेडी सीरीज) – सेठ रोजेन (द स्टूडियो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा सीरज) – ट्रैमेल टिलमैन (सेवरेंस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (कॉमेडी सीरीज) – जेफ हिलर (समबडी समव्हेयर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) – हान्नाह ऐनबिंडर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) – कैथरीन लानासा (द पिट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म)- ओवेन कूपर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म)- एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
बेस्ट डायरेक्टर (ड्रामा सीरीज) – एडम रैंडल (स्लो हॉर्सेज)
बेस्ट डायरेक्टर (लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म) – फिलिप बैरंटिनी (एडोलसेंस)
बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी सीरीज) – सेठ रोजन (द स्टूडियो)

और पढ़े  जानें सोने-चांदी के आज के भाव: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा

Spread the love
  • Related Posts

    Wedding- विजय-रश्मिका बने पति-पत्नी,तेलुगु रिवाज से पूरी हुई शादी, शाम में होगा कोडेला विवाह

    Spread the love

    Spread the love तेलुगु परंपराओं से पूरी हुईं शादी की रस्में विरोश की तेलुगु परंपराओं से शादी की रस्में पूरी हुईं। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक रूप से…


    Spread the love

    PM Modi- होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे PM मोदी, नरसंहार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे पीएम मोदी इस्राइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने यरूशलम में होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि…


    Spread the love