कोलकाता दौरा पर पीएम मोदी:- PM मोदी पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे, सशस्त्र बलों के सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में सुधारों, परिवर्तन और अभियानगत तैयारियों पर केंद्रित सशस्त्र बल कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी भविष्य में जरूरी सुधारों पर मंथन करेंगे। सुरक्षा बलों की अभियानगत तैयारियों और परिवर्तन पर भी चर्चा होगी। शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर रवाना हो जाएंगे। कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बल कमांडरों के तीन दिवसीय संयुक्त सम्मेलन की थीम ‘सुधारों का वर्ष- भविष्य के लिए परिवर्तन’ है।

 

कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करने के लिए पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में आयोजित इस वर्ष का सम्मेलन सुधारों, परिवर्तन, बदलाव और परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा। इसका विषय है ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन।’ पिछली सीसीसी 2023 में भोपाल में आयोजित की गई थी।
एक माह में दूसरा बिहार दौरा, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री एक माह के भीतर ही दूसरी बार 15 सितंबर को बिहार दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा, कटाई के बाद के प्रबंधन को मजबूत करेगा, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगा और मखाना के बाजार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाएगा।
विभिन्न रैंकों के अधिकारी करेंगे संवाद
रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि तीन दिवसीय विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना है। इसमें सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
क्या है सीसीसी?
संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों के लिए एक विचार-मंथन मंच के रूप में कार्य करता है। यह देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एकसाथ लाता है। सीसीसी का अंतिम आयोजन 2023 में भोपाल में हुआ था, जिसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

Spread the love
और पढ़े  तमिलनाडु - विधानसभा में आज परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे CM विजय, लोकसभा सीटें 543 बरकरार रखने की मांग
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love