पाकिस्तान की क्रिकेट के मैदान पर भी किरकिरी,पाकिस्तान के मुंह पर जोरदार तमाचा मारने के बाद गंभीर

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर भारत की जोरदार जीत ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का सांकेतिक बहिष्कार किया और इसने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया। अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि मैच के बाद हाथ न मिलाने का फैसला भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर का था।

दुबई में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कोई औपचारिकता नहीं निभाई, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। मैच के बाद गंभीर ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए खुशी भी जताई।

 

मैच के बाद कोच गंभीर की प्रतिक्रिया
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ‘अच्छी जीत थी। टूर्नामेंट में हमारे लिए अभी बहुत क्रिकेट बचा है। यह मैच महत्वपूर्ण था क्योंकि हम पहलगाम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे। सबसे अहम है कि हम भारतीय सेना का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने सफल ऑपरेशन सिंदूर चलाया। हम कोशिश करेंगे कि देश को गर्व महसूस कराएं और खुश रखें।’

 

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ
यह मुकाबला दोनों देशों के बीच अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और मई में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहला आमना-सामना था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। ऐसे माहौल में मैच का होना ही दबाव में था, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बहस हुई।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

 

मैच में पूरी तरह हावी रही टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने पहले गेंदबाजी में पाकिस्तान को सिर्फ 127 रन पर रोका और फिर 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि क्रिकेटिंग नजरिए से मैच एकतरफा रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान से हाथ न मिलाने को लेकर हुई। मैच के बाद जब पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े तो वहां का दरवाजा भी बंद कर दिया गया।

IND vs PAK: "Will Always Try To Make India Proud", Gautam Gambhir After Slamming Pakistan in Asia Cup 2025

सूर्यकुमार ने कहा- मैदान पर सही जवाब दिया
सूर्यकुमार यादव से जब इस फैसले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हमने टीम के तौर पर फैसला लिया। हम यहां सिर्फ खेलने आए थे। हमने सही जवाब दिया। हम बीसीसीआई और सरकार के साथ हैं। मुझे लगता है कि जिंदगी में कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और यह जीत हमारे बहादुर जवानों को समर्पित है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया।’
हैंडशेक नहीं, मैच जीतें…गंभीर का था प्लान?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने पाकिस्तान से हाथ न मिलाने का आइडिया दिया था। इसमें कहा गया है कि गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाएं और न ही उनसे कोई बातचीत करें। टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट में ये बातें कही गई हैं। मैच से पहले ‘बहिष्कार’ की बातें भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंच चुकी थीं। इसके बाद सूर्यकुमार और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने गंभीर और सपोर्ट स्टाफ से इस पर बात की।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें और सिर्फ खेल पर ध्यान दें। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच से पहले गंभीर ने अपने खिलाड़ियों को समझाया और उनसे कहा, ‘सोशल मीडिया से दूरी बनाओ, शोर मत सुनो। तुम्हारा काम है भारत के लिए खेलना। पहलगाम में क्या हुआ था, मत भूलो। हाथ मत मिलाना, बातचीत मत करना, बस मैदान में जाओ, अपना बेस्ट दो और भारत के लिए जीतकर आओ।’

  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…