पूर्णिया : फाइनेंस कंपनी कर्मी के साथ हुई लूट का खुलासा ।

जिला की कसबा पुलिस ने काठपुल के समीप फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ हुए लूट की घटना में शामिल दो अपराधी को लूटी मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार,

कसबा पुलिस ने इसी साल 22 फरवरी को एनएच 57 के काठपुल के समीप फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ हुए लूट की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को लूटी गई मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बताया की कसबा थाना कांड संख्या 30/21 में शामिल दो अपराधियो को पुलिस ने लूटी गई मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी मुनि लाल श्रीवास्तव के पुत्र अविनाश कुमार
तथा भाविसा चौक निवासी अशोक यादव के पुत्र भूषण कुमार को लूटी गई मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर सोमबार को जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि 22 फरवरी
बाइक सवार दो अपराधियों ने कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के काठपुल के समीप चोला मंगलम फाइनेंस कंपनी के कर्मी संजीव यादव को हथियार का भय दिखाकर कर 2 लाख 32 हजार रुपए नगदी सहित एक मोबाइल तथा टैब लूट कर चलते बनें थे ।

और पढ़े  महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…